Thursday, January 15, 2026

Chirag Paswan ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, माल्यार्पण के बाद लोगों ने 51 लीटर दूध से किया प्रतिमा का शुद्धिकरण


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार के हाजीपुर के सीट से चिराग पासवान ने अपना नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अनवरपुर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। जिसके बाद वहां के लोगों ने दुध से प्रतिमा की धुलाई की। लोगों ने 51 लीटर दूध से मूर्ति को अभिषेक किया गया। भीम आर्मी संघ के नेता रणधीर कुमार वहां के निवासी पासवान के साथ कुछ युवा प्रतिमा धोने में जुटे थे। इन लोगों ने बताया कि चिराग ने प्रतिमा छू ली थी। चिराग दलित विरोधी है। 

मूर्ति को दूध से शुद्धिकरण करते हुए बाबा साहब अमर रहे का नारा बुलंद किया। चिराग पासवान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस ग्रुप में शामिल लोगों में शामिल छोटे पासवान ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान आरक्षण विरोधी भाजपा के साथ है, इसलिए चिराग द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को छूते ही बाबा साहेब अछूत हो गए हैं, इसलिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से धोकर शुद्धिकरण किया है। उन्होंने कहा कि दलित होते हुए भी चिराग दलित विरोधी है। दलित का चोला पहनकर वो दलित आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर कहा है कि इस मानसिकता के खिलाफ हम लड़ते हैं और बाबा साहेब भी लड़ते रहे हैं। इतना ही नहीं हमारे पिताजी भी लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह मानसिकता राष्ट्रीय जनता दल और उसके साथ जो दल हैं उनकी हो सकती है। बहरहाल, खाने पीने से लेकर जात-पात के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति छुआछूत तक पहुंच गई है।


Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं