Sunday, December 22, 2024

Bihar Weather Update: बिहार में रहेगा कहीं धूप तो कहीं छाया, 10 जिलों में बारिश की संभावना, 8 जिलों में चलेगी लू


बिहार में मई के महीने में दो तरह के मौसम रहेंगे। एक ओर जहां अधिकांश भागों में लू चलेगा वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य बना रहेगा। कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। दूसरे सप्ताह के अंत और तीसरे सप्ताह की शुरुआत में मौसम परिवर्तन होगा।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम सामान्य बना रहा। हवा का प्रवाह कम होने के साथ तापमान 40 से नीचे आ गया। तीन दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहने के साथ यहां हीट वेव लू का प्रभाव बना रहा।

इन जगहों पर होगी बारिश

5 मई के बाद उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर,जमुई व खगड़िया में भी छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं।

लू को लेकर जारी किया अलर्ट

प्रदेश के सुपौल, अररिया में भीषण उष्ण लहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, भागलपुर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा, खगड़िया व बांका जिले में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं