Saturday, November 22, 2025

Patna Fire News: पटना स्टेशन के पास होटल में लगी लाग, लोगों ने छतों से कूदकर बचाई जान, 6 लोगों की मौत, 20 लोग घायल, 45 का रेस्क्यू


बिहार की राजधानी पटना में भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल बन गया। जंक्शन से केवल 50 मीटर की दूरी पर पाल होटल में अचानक आज सुबह आग लग गयी। इस आग ने आपसाप के तीन होटलों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में छह लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, अभी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आग पर दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद काबू पा लिया गया है।

घटना के वक्त जान बचाने के लिए लोग होटल के उपर से कूदकर खुद को बचा रहे थे। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं 45 लोगों को रेस्क्यू भी किया गया। बता दें कि आग स्टेशन के समीप पाल होटल में लगी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब 20 लोगों को अभी तक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा था। 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दूसरी तरफ, घायलों के पहुंचने से पीएमसीएच में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। 

बर्न वार्ड में चीख-पुकार मची हुई है। वहां मौजूद एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कुछ मरीजों को हल्की चोट आयी है। जबकि, कई बुरी तरह से झुलस गए हैं। इसमें दो मरीजों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। करीब 12 लोगों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। घालयों के पूरे इलाज की व्यवस्था की गयी है।



Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं