- द्वारा Santosh Singh
- Jun 21, 2023
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में पहले चरण में चार सीटों पर मतदान जारी है। इसी दौरान जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेखपुरा विभानसभा को पोलिंग बूथ सुबह-सुबह ही चर्चा आ गया। मतदान केंद्र 68 पर नव विवाहित महिला अपने पति के साथ मतदान करने पहुंची। जिसे देख अधिकारियों ने नई जोड़ी का स्वागत किया।
अपना वोट डालकर देश की विकास में अपना योगदान देने वाली नई नवेली दुल्हन ने ससूराल जाने से पहले मतदान क्रेंद पर पहुंची। वोट डालने के बाद नव दंपत्ति ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की। दुल्हन शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चक दीवान मोहल्ला निवासी सुष्मिता कुमारी ने अपने पति प्रदीप कुमार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
इसके अलावा जमुई के बूथ नंबर 83 पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। नव विवाहित निशा कुमारी ने अपने पति प्रेम कुमार के साथ मतदान करने पहुंची और काफी उत्साहित भी दिखी। उन्होंने बताया कि हमारा पहला वोट महिला सशक्तिकरण के नाम एक महिला को सुरक्षा से ज्यादा और क्या चाहिए।
वहीं धीरे-धीरे अब वोटिंग की संख्या बढ़ रही है। लोग अब मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने वोट डाल रहे और देश को विकास के पथ पर बढ़ा रहे हैं। शेखपुरा जिले के विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा में वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।